Video: मुआवजा मिलने के बाद केसरी खेड़ा फ्लाईओवर का रुका काम शुरू, पिलर निर्माण तेज

केसरी खेड़ा फ्लाईओवर पुल का निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा था। पुल के नीचे आने वाले कुछ मकान और दुकानें बाधा बनी थीं, जिससे कार्य रुका हुआ था। रेलवे ट्रैक के ऊपर का हिस्सा भी पिलर न बनने से तैयार नहीं हो पा रहा था। अमर उजाला में अधूरे पुल की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज की। प्रभावित लोगों को मुआवजा दिए जाने के बाद पिलर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया। अब पुल का अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है और शेष हिस्से पर तेजी से काम चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 16:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: मुआवजा मिलने के बाद केसरी खेड़ा फ्लाईओवर का रुका काम शुरू, पिलर निर्माण तेज #SubahSamachar