VIDEO: महिला दिवस पर गोयल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार अयोध्या रोड स्थित गोयल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एपेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरम सेवा संस्थान की अध्यक्ष वंदना सिंह और डॉ. अंजू गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को हृदयाघात या सांस रुकने जैसी आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे समय पर सही कदम उठाकर किसी की जान बचा सकें। उन्होंने बताया कि घर-परिवार में अचानक स्वास्थ्य संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर यदि सीपीआर की सही जानकारी हो तो मरीज को अस्पताल पहुंचने तक जीवनदान दिया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक महिला के लिए इस तरह का प्रशिक्षण बेहद उपयोगी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल सेशन में डमी के माध्यम से सीपीआर की प्रक्रिया सिखाई गई। इसमें छाती पर सही तरीके से दबाव देना, हाथों की सही स्थिति और मुंह से सांस देने की तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गोयल आयुर्वेदिक कॉलेज, चंद्रा हॉस्पिटल, अवध नर्सिंग कॉलेज, निशात हॉस्पिटल और शेरवुड सहित आसपास के संस्थानों से आई दर्जनों महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 18:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: महिला दिवस पर गोयल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित #SubahSamachar