VIDEO: पेट्रोल 100 के पार, डीजल ने भी लगाई आग, जनता बोली- अब गाड़ी चलाना मुश्किल
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद जिले में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। खास बात यह है कि बीते 10 दिनों में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पेट्रोल पंपों पर पहुंचे वाहन चालकों ने सरकार और तेल कंपनियों के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। अब रोजमर्रा के खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 15:40 IST
VIDEO: पेट्रोल 100 के पार, डीजल ने भी लगाई आग, जनता बोली- अब गाड़ी चलाना मुश्किल #SubahSamachar
