Video: रश्मिरथी पर्व में छात्रा अनमता फातिमा ने किया तृतीय सर्ग का पाठ, सभी ने सराहा
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समारोह शुभारंभ से पहले छात्रा अनमता फातिमा ने मंच से रश्मिरथी के तृतीय सर्ग का पाठ किया। उनके प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। अनमता केंद्रीय विद्यालय आईआईएम में कक्षा सात की छात्रा हैं। उनकी मां शान ए फातिमा ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य हैं। कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति के प्रति बच्ची की रुचि की प्रशंसा की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 19:15 IST
Video: रश्मिरथी पर्व में छात्रा अनमता फातिमा ने किया तृतीय सर्ग का पाठ, सभी ने सराहा #SubahSamachar
