Video: रायबरेली में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रायबरेली पहुंची। वह डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए प्रदर्शन पर निशाना साधा। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि महागठबंधन के नेता दिल्ली की सड़कों पर अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे लोकतंत्र व भीड़तंत्र में अंतर भूल चुके हैं। पूर्व IAS दिव्या मित्तल के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा के सवाल पर उन्होंने मीडिया से चुप्पी साध ली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 14:41 IST
Video: रायबरेली में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना #SubahSamachar
