VIDEO: सपा विधायक के आवास पर हंगामे के बाद आवास पर सन्नाटा, बंद कमरे में चलती रही रणनीति
सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर मंगलवार रात हुए हंगामे के बाद बुधवार को बाहर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन अंदर हलचल तेज रही। विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति दिनभर समर्थकों संग बंद कमरे में घटना को लेकर चर्चा और आगे की रणनीति बनाने में जुटे रहे। आवास के बाहर समर्थकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बनी रही। अनुराग प्रजापति ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि घटना के समय विधायक महाराजी देवी लखनऊ में थीं और अभी वहीं हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगी। इसके बाद अमेठी पहुंचकर आगे का निर्णय लिया जाएगा। इधर, घटना को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। चर्चा है कि समर्थक बड़ी संख्या में जुटकर अमेठी कोतवाली का घेराव कर सकते हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 10:16 IST
VIDEO: सपा विधायक के आवास पर हंगामे के बाद आवास पर सन्नाटा, बंद कमरे में चलती रही रणनीति #SubahSamachar
