Video: सरकार ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाई, दुकानदार बोले-ऑनलाइन बिक्री भी बंद कराई जाए

हुसैनगंज स्थित हाजी और डॉक्टर काईट सेंटर पर दुकानदारों ने बताया कि वह चाइनीज मांझा नहीं रखते हैं। वह बरेली से मंगाकर स्पेशल तरह का कॉटन का मांझा बेचने के लिए लेकर आते हैं। दुकानदारों का कहना है कि सरकार ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाई। लेकिन, ऑनलाइन बिक्री में जैसे ही चाइनीज मांझा आता है, तो उसकी खरीदारी तुरंत पतंगबाज कर लेते है। जबकि कॉटन मांझा , चाइनीज मांझे से अलग होता है। कॉटन मांझा चावल के माड़ और मार्बल के पत्थर को पीसकर बनाया जाता है। चाइनीज मांझा नायलॉन का धागा होता है। जो कि टूटता नहीं है और उस पर कांच की कोटिंग की जाती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 12:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: सरकार ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाई, दुकानदार बोले-ऑनलाइन बिक्री भी बंद कराई जाए #SubahSamachar