VIDEO: श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल लखनऊ द्वारा हुआ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन
राजधानी लखनऊ में श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल लखनऊ द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ जिसके उपरांत मेधावी छात्र छात्राओं एवं वृद्ध जनों का सम्मान किया गया । वहीं महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में महिलाओं का भी सम्मान किया गया । समारोह में सबने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर माथुर चतुर्वेदी कार्यकारणी के संरक्षक मंडल से अजय चतुर्वेदी, भरत मिश्रा, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, नवीन चंद्र, अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी 'मुन्ना', उपाध्यक्ष नवीन, विनय, प्रवेश, नमन, मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष पीयूष चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री राजीव, हर्ष, दिवस, तनुजा, शिल्पी चतुर्वेदी, उत्तम चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी, नमन चतुर्वेदी, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे । इस मौके पर संरक्षक अजय चतुर्वेदी ने कहा कि इसी प्रकार श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल लखनऊ द्वारा सभी पर्वों को एक साथ मिलकर मनाया जाता है जिससे हमारे समाज के लोगों संगठित हो सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 18:51 IST
VIDEO: श्री माथुर चतुर्वेदी मंडल लखनऊ द्वारा हुआ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन #SubahSamachar
