VIDEO: वर्टिकल व्यवस्था लागू होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई, उपभोक्ता नाराज
विद्युत विभाग में वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के चलते क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। शारदा नगर पावर हाउस से चंद्रावल फीडर शाम होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है। जिससे क्षेत्र के उपभोक्ता नटकुर, सादुल्लाह खेड़ा, लक्ष्मण खेड़ा, चंद्रावल सहित दर्जनों गांव के उपभोक्ता बिजली की आवाजाही से काफी नाराज चल रहे हैं। बताते चलें गहरू पावर हाउस से सप्लाई होने बंथरा फीडर में भी सुबह से शाम तक बिजली की आवाजाही लगी रहती है। जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है। मंगलवार रात को बंथरा स्थित वृंदावन कॉलोनी एक ट्रांसफार्मर में अधिक लोड करने से बॉक्स में लगी लीड जलने लगी थी। कुछ देर लिए विद्युत सप्लाई बाधित हुई थी। उसके बाद विद्युत विभाग के पहुंचे कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई सुचारु से चालू कर दिया था। बंथरा कस्बे में बीती रात को अधिक लोड पड़ने पर केबिल धू-धू कर जलने लगा। जिससे 100 घरों में तीन घंटे तक विद्युत सप्लाई बाधित रही। रात को 11:00 विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद दो बजे विद्युत सप्लाई सुचारू से शुरू हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 08:20 IST
VIDEO: वर्टिकल व्यवस्था लागू होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमराई, उपभोक्ता नाराज #SubahSamachar
