Video: चलती ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बची महिला, जीआरपी कर्मी ने दौड़कर बचाई जान
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात चलती ट्रेन से उतरते हुई एक महिला को ट्रेन के नीचे आने से पहले ही जीआरपी पुलिसकर्मी ने उसे सुरक्षित बचा लिया। बताया गया है कि बुधवार की रात बीना की ओर से ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन आई। ट्रेन स्टेशन पर धीरे-धीरे चल रही थी। इसी दौरान चलती ट्रेन से एक महिला नीचे उतरी तो वह असंतुलित होकर नीचे गिरने लगी। महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में फंसती इससे पहले ही वहां ड्यूटी पर तैनात जीआपी पुलिसकर्मी एपी सोनकर ने दौड़कर महिला का हाथ पकड़ा और उसे अपनी ओर खींच लिया। जिससे महिला ट्रेन के नीचे आने से बच गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी की बहादुरी की तारीफ की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 12:26 IST
Video: चलती ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बची महिला, जीआरपी कर्मी ने दौड़कर बचाई जान #SubahSamachar
