भिवानी में बिजली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

भिवानी जिला के कई गांवों के लोग खेतों में बिजली की बड़ी लाइन का मुआवजा न मिलने से बिफरे और किसान संगठनों के साथ लघु सचिवालय पर पहुँचे। इन्होंने आरोप लगाया की केवल विरोध करने वालो को मुआवजा दिया, तो अब वो भी धरना और आंदोलन करेंगे। लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी करते कई गांवों के ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके आसपास के कई गांवों के खेतों से बिजली की 220 केवी की लाइन बिछाई गई। ग्रामीणों का कहना है की सरकार के नियमों के मुताबिक उनसे फार्म भरवाए गए। पर लाइन बिछने के बाद भी अब तक मुआवजा नहीं दिया गया। वहीं किसान नेता कमल प्रधान व कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि मुआवजा उन्हीं लोगों को मिला जिन्होंने विरोध कर लाइन नहीं बिछने दी। इन्होंने कहा कि, खुद अधिकारी भी मौखिक रूप से कहते हैं कि बिना विरोध के मुआवजा नहीं मिलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ ग्रामीणों के साथ किसान संगठन हैं। किसानों को मुआवजा मिलने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 16:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में बिजली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा #SubahSamachar