विद्युत कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन, 5 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू करने की मांग
क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र तेलिया कलां में लगातार हो रही बिजली कटौती और बंद पड़े 5 एमवीए ट्रांसफार्मर को चालू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अण्डिला गांव के प्रधान विनीत उपाध्याय और सपा नेता विजय रावत ने किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उपकेंद्र तेलिया कलां से जुड़े करीब 35 गांवों में पिछले कई दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति हो रही है। रात में मुश्किल से दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे लगभग एक लाख की आबादी गर्मी और उमस में परेशान है। लोगों का कहना है कि लगातार कटौती के कारण रात में लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:13 IST
विद्युत कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन, 5 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू करने की मांग #SubahSamachar
