जींद: नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना का विरोध

राजस्थान के बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गांव में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के विरोध में बीसी और एससी समाज के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार को ज्ञापन दिया। एससी और बीसी वर्ग के लोग मंगलवार को बाबा साहब बीआर आंबेडकर चौक पर इकट्ठे हुए। बैठक में बीकानेर जिले में हुई दुष्कर्म एवं हत्या की घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली है। इसके बाद एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। श्रीसैन भगत धर्मशाला पांडु पिंडारा के प्रधान महेंद्र बाजवान ने कहा कि 21 फरवरी को गांव रणजीतपुरा, जिला बीकानेर, राजस्थान के सैन समाज की नाबालिग आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया तथा उसके बाद उसकी हत्या करके उसके शव को खेतों में फेंक दिया। अभी तक उन सभी दरिंदों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके विरोध में यह जिसको लेकर यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और मामले को फास्ट ट्रैक में चलाकर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए। इस अवसर पर सूबेदार सूरत सिंह, सैन समाज जिला अध्यक्ष रणबीर तंवर, सुनील काला, जोगेंद्र दालमवाला, सुधीर शास्त्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, विजय आर्य, युवा सैन समाज अध्यक्ष सुनील हैबतपुर, सूबेदार हरि सिंह, बलराज सरोहा, राकेश निडाना, बार्बर यूनियन प्रधान राजेश उझाना, राजीव अलेवा, मोहनलाल, पवन बिरौली, रविंद्र प्रकाश फौजी, अनिल पाथरी, रमेश बिश्नोई, महेंद्र बिश्नोई, बसाऊराम डोलिया, राधेश्याम डोलिया, पवन कुमार डोलिया, ओम प्रकाश ईगराह, राजेंद्र कमालपुर, दयानंद भंभेवा और जयप्रकाश मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जींद: नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना का विरोध #SubahSamachar