VIDEO: वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

विश्व प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने महाराज से मुलाकात कर विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने भक्ति, साधना और जीवन के कर्तव्य मार्ग पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से आने वाले पावन पर्व अक्षय तृतीया का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन व्यक्ति को अपने आचरण और विचारों को पवित्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए। महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन हमें सबसे पहले दूसरों की निंदा से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रद्धालु यमुना नदी के किनारे बैठकर श्रद्धा और प्रेम से राधा नाम का जाप करता है तो उसका हर दिन अक्षय अर्थात शुभ और मंगलमय बन सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद #SubahSamachar