बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला के कार्यकारिणी चुनाव के लिए हो रहा मतदान
बहादुरगढ़ के दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला समिति के कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर आज मतदान प्रक्रिया चल रही है। प्रधान समेत पांच पदों और 16 कार्यकारिणी सदस्यों को लेकर मतदान किया जा रहा है। इस मतदान प्रक्रिया में कालेजियम के 97 सदस्य मतदान करेंगे। अब तक 60 से ज्यादा मतदाताओं की ओर से मतदान किया जा चुका है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 08:35 IST
बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला के कार्यकारिणी चुनाव के लिए हो रहा मतदान #SubahSamachar
