गुरुग्राम में सेक्टर-85 की ओरिस एस्टर सोसाइटी की दीवार ढही, 35 पेड़ गिरे
सेक्टर-85 स्थित ओरिस एस्टर सोसाइटी के पास चल रहे गंगा बिल्डर के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल से सटी सोसाइटी की करीब 500 से 700 फीट लंबी दीवार अचानक ढह गई। हादसे में करीब 30 से 35 पेड़ गिर गए और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पाइपलाइन और सोसाइटी का हरित क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालांकि घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार गंगा बिल्डर द्वारा निर्माण स्थल और सोसाइटी के बीच सुरक्षा के लिहाज से रिटेनिंग वॉल नहीं बनाई गई थी। निर्माण स्थल पर चल रहे बेसमेंट खुदाई के कारण मिट्टी धंसने से दीवार गिर गई। सोसाइटी के निवासियों और आरडब्ल्यूए का कहना है कि दीवार से करीब 25 से 30 फीट दूरी पर सोसाइटी की इमारत बनी हुई है जसमें सैकडों निवासी रह रहे हैं जिनकी जान पर खतरा बन गया है। इस दौरान सोसाइटी परिसर में भी दरारें पड़ गई हैं। नीचे बेसमेंट होने के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 18:02 IST
गुरुग्राम में सेक्टर-85 की ओरिस एस्टर सोसाइटी की दीवार ढही, 35 पेड़ गिरे #SubahSamachar
