बहादुरगढ़ में बदला मौसम, बूंदाबांदी से मिली राहत
बहादुरगढ़ में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के कारण लोग परेशान थे, लेकिन बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। कई जगह लोगों ने बारिश का आनंद लिया, वहीं किसानों ने भी इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 07, 2026, 09:01 IST
बहादुरगढ़ में बदला मौसम, बूंदाबांदी से मिली राहत #SubahSamachar
