फरीदाबाद: महिला की सन्दिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

फरीदाबाद में गांव छांयसा में रहने वाली एक महिला की रविवार को सन्दिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। थाना छांयसा की पुलिस ने शव का बोर्ड के तहत पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पिता महेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी प्रीति ने फरवरी 2022 में छायंसा निवासी दीपक से लव मैरिज की थी। हालांकि बाद में अरेंज मैरिज करा दी गई। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 20:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फरीदाबाद: महिला की सन्दिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप #SubahSamachar