फगवाड़ा के मोहल्ला भगतपुरा में चल रही 'सीएम दी योगशाला' से जुड़ रही महिलाएं

फगवाड़ा के मोहल्ला भगतपुरा में 'सीएम दी योगशाला' में लगातार महिलाएं जुड़ रही हैं। दिन भर काम में व्यस्त रहने वाली महिलाएं अब योग के लिए समय निकाल पा रही हैं। मोहल्ला भगतपुरा में महिलाओं के खाली समय के अनुसार टाईम टेबल बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसमें भाग ले सकें। इस पहल का उद्देश्य योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना है, जिससे पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक शांति, बेहतर नींद, तनाव में कमी, और मधुमेह/पीठ दर्द जैसी बीमारियों के प्रबंधन में मदद मिल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 06:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा के मोहल्ला भगतपुरा में चल रही 'सीएम दी योगशाला' से जुड़ रही महिलाएं #SubahSamachar