VIDEO: यमुना हादसा...जवान बेटी की लाश देखकर मची चीख पुकार, बेहोश हो गई मां
आगरा के बल्केश्वर घाट पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भीषण गर्मी में यमुना में डुबकी लगाने के लिए कूदे छह युवक-युवतियां संग एक किशोर डूब गया। इन सभी को एक साथ डूबते हुए देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। यमुना में डूबने से दो युवक और एक युवती की मौत हो गई। युवती रिया का शव एसएन इमरजेंसी पहुंची तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 11:27 IST
VIDEO: यमुना हादसाजवान बेटी की लाश देखकर मची चीख पुकार, बेहोश हो गई मां #SubahSamachar
