अजनाला के गांव सेंसरां के टी-पॉइंट पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

अजनाला के गांव सेंसरां के टी-पॉइंट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को अजनाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। इस संबंध में थाना झंडेर के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि यह हादसा बाइक और कार की टक्कर के कारण हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 10:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अजनाला के गांव सेंसरां के टी-पॉइंट पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत #SubahSamachar