हापुड़ में शराब के लिए 100 रुपये न मिलने पर गंगा पुल पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बचाई जान

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट गंगा पुल पर एक युवक शराब के लिए पैसे न मिलने पर आत्महत्या करने के इरादे से पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी ने उसे शराब के लिए 100 रुपये देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। आसपास में मौजूद लोगों ने बताया कि युवक अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और गंगा में कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान पुलिस ने समझदारी और धैर्य का परिचय देते हुए युवक को शांत कराया और बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार, युवक मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 12:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हापुड़ में शराब के लिए 100 रुपये न मिलने पर गंगा पुल पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बचाई जान #SubahSamachar