Budaun News : टीम इंडिया की जीत पर युवाओं ने मनाया जश्न, लहराया तिरंगा

टी-20 विश्व कप-2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत पर बदायूं शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। रानी लक्ष्मीबाई चौक पर देर रात तक जश्न मनाया गया। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। कई युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 07:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Budaun News : टीम इंडिया की जीत पर युवाओं ने मनाया जश्न, लहराया तिरंगा #SubahSamachar