कपूरथला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

कपूरथला के समीपवर्ती गांव देसल में नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत का होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिवार के अनुसार युवक लंबे समय से नशे का आदी था और उसका इलाज भी करवाया गया, लेकिन वह इस लत से बाहर नहीं निकल सका। आखिरकार शनिवार को उसकी नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। परिवार ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का दूसरा बड़ा सदमा है, क्योंकि करीब साढ़े चार साल पहले उनके बड़े बेटे की भी नशे की लत के कारण मौत हो चुकी है। अब घर में बुजुर्ग माता-पिता के पास कोई सहारा नहीं बचा है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है। डीएसपी सबडिवीजन डा. शीतल सिंह ने कहा कि फिलहाल यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। उधर, गांव हाजीपुर के पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ साल पहले उनका इलाका नशा मुक्त था, लेकिन अब हालात काफी खराब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगभग हर दिन किसी न किसी युवक की नशे के कारण मौत की खबर सामने आती है। उन्होंने सरकार से अपील की कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की लत में फंसे युवाओं के इलाज और पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कपूरथला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत #SubahSamachar