ग्रेटर नोएडा: रोजगारपरक कौशल और उद्योगों की मदद से युवाओं को किया जाएगा तैयार

ग्रेटर नोएडा में युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन विभाग व टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जीएनआईओटी कॉलेज में जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से स्नातक उत्तीर्ण एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार औद्योगिक संस्थान आर्या फैशन के मध्य रोजगार सृजन एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर, उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को वर्तमान औद्योगिक परिदृश्य, रोजगार के बदलते स्वरूप, कौशल विकास के महत्व तथा रोजगार के नवीन अवसरों के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम के माध्यम से उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर आर्य फैशन्स, सिद्धि इन्फो नेट, राल्वो इंजीनियरिंग, मातंगी पॉलिमर्स, एयर फ्लो तथा केयर डेकोर इंडिया सहित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) एवं इंडियन बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ग्रेटर नोएडा: रोजगारपरक कौशल और उद्योगों की मदद से युवाओं को किया जाएगा तैयार #SubahSamachar