Champawat: नाबालिग और उसके भाई के बयानों के वीडियो वायरल, भाई ने बिना जांच आरोप लगाने पर मांगी माफी

चंपावत मेंपुलिस के खुलासे के बाद नाबालिग और उसके भाई के बयानों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। नाबालिग ने दुष्कर्म के आरोप से इन्कार किया है जबकि उसके भाई ने मामले में माफी मांगी है। यह घटना एक षड्यंत्र रचकर फंसाने के वायरल वीडियो से जुड़ी है। नाबालिग ने वायरल वीडियो में बताया कि विनोद रावत उसका दोस्त था और पूरन रावत व नवीन रावत को वह नहीं जानती। उसने स्पष्ट किया कि तीनों ने उसके साथ कुछ भी गलत नहीं किया। नाबालिग ने यह भी कहा कि कमल रावत और अर्चिता राय के साथ मिलकर खुद को दुष्कर्म की स्थिति में दिखाने और आरोप लगाने की योजना थी। उसने जोर देकर कहा कि वह यह बात बिना किसी दबाव के होश में कह रही है। दूसरी ओर, नाबालिग के भाई ने एसपी और जनता से माफी मांगी। भाई ने बताया कि उसने कमल रावत के कहने पर पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा था। एसपी रेखा यादव ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो नाबालिग का है और दूसरा वीडियो उसके भाई का है। वहीं समाचार पत्र इन दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मैं माफी मांगना चाहता हूं चंपावत में नाबालिग के भाई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एसपी और जनता से माफी मांगी है। उसने अपनी बहन के साथ गैंगरेप और 50 लाख रुपये के समझौते के झूठे आरोप लगाने की बात स्वीकार की है। नवीन ने बिना जांचे-परखे आरोप लगाने की बात कही। उसने कमल रावत पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कमल ने उसे बहन के पुलिस हिरासत में होने और चाचा के लापता होने की जानकारी दी। कमल ने 50 लाख रुपये के समझौते का दबाव बनाने की बात कही, जिसे उसने एसपी को भेजा। भाई ने अब स्वीकार किया कि यह कमल रावत और उसकी बहन का ड्रामा था। उसने कहा कि वह गुस्से में फंस गया। भाई ने बिना सोचे-समझे आरोप लगाने के लिए माफी मांगी। नाबालिग का वीडियो शेयर करने वालों पर होगी कार्रवाई चंपावत मेंनाबालिग से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की पहचान उजागर करना कानूनन अपराध है। मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और अन्य सामग्री प्रसारित किए जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का कहना है कि पूरे प्रकरण में दर्ज प्राथमिकी और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच जारी है। उन्होंने लोगों से मामले से जुड़ी किसी भी भ्रामक और संवेदनशील सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की है। कहा कि नाबालिग से संबंधित किसी भी संवेदनशील सामग्री को साझा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Champawat: नाबालिग और उसके भाई के बयानों के वीडियो वायरल, भाई ने बिना जांच आरोप लगाने पर मांगी माफी #CityStates #Champawat #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #ChampawatNews #ViralVideoControversy #UttarakhandPolice #MinorGirlStatement #SubahSamachar