Kullu News: महिला मंडल की सदस्यों से मिलीं विद्या नेगी
सोलंगनाला (कुल्लू)। महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बुधवार को शनाग में महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की। महिला मंडल की ओर से विद्या नेगी को सम्मानित किया गया। विद्या नेगी ने कहा कि यह महिला मंडल हमारा है। ये वो महिला मंडल है, जिनके साथ मैंने अपने इस राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। हम सबने 30 साल पहले एक शुरुआत की थी। हमने महिला मंडल को पंजीकृत किया। ये सभी महिलाएं जो मेरे बुरे और अच्छे वक्त की हमेशा सहयोगी रही हैं, आज इन सब ने मुझे अपने पास बुलाया और सम्मानित किया। एक समय था जब 15-15 रुपये एकत्रित करना मुश्किल हो गया था। अब हम बहुत आगे बढ़ गए हैं और महिला मंडल कई गतिविधियां चला रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 17:24 IST
Kullu News: महिला मंडल की सदस्यों से मिलीं विद्या नेगी #VidyaNegiMetTheMembersOfTheMahilaMandal #SubahSamachar
