Kullu News: विद्या प्रकाश को बनाया एसएमसी प्रधान
कुल्लू। पार्वती घाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जल्लूग्रां में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इसके लिए शनिवार को बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से विद्या प्रकाश को एसएमसी का प्रधान चुना गया और मीरा देवी को उपप्रधान बनाया गया। इस दौरान नवगठित एसएमसी कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। प्रधान विद्या प्रकाश ने कहा कि समिति विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेगी। नवगठित समिति के सभी सदस्यों ने स्कूल के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना सागर ने उपस्थित सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 16:17 IST
Kullu News: विद्या प्रकाश को बनाया एसएमसी प्रधान #VidyaPrakashAppointedSMCHead. #SubahSamachar
