विजय वर्मा ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद, कास्टिंग काउच का किस्सा शेयर कर बोले- मुझे छूने की कोशिश…

एक्टर विजय वर्मा आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। गली बॉय, दहाड़ और डार्लिंग्स जैसी फिल्मों और सीरीज में उन्होंने शानदार काम किया है। लेकिन बॉलीवुड तक उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। वो मेरे साथ गलत व्यवहार करने लगा विजय वर्मा ने प्रखर गुप्ता के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, मैंने हैदराबाद में थोड़ी-बहुत मॉडलिंग करने की कोशिश की थी, छोटे लेवल पर। लेकिन वहां एक अजीब मॉडल कोऑर्डिनेटर मिला। वो मेरे साथ गलत व्यवहार करने लगा, जैसे मुझे छूने की कोशिश कर रहा हो। मैंने उससे कहा, भाई ये क्या कर रहे हो उन्होंने आगे बताया कि इस अनुभव से वह काफी निराश हो गए थे। विजय ने आगे कहा, जब आप नए होते हैं, तो जल्दी हिम्मत टूट जाती है। लेकिन फिर मैंने सोचा कि अगर मुझे एक्टिंग ही करनी है, तो मुझे डटकर सामना करना होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विजय वर्मा ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद, कास्टिंग काउच का किस्सा शेयर कर बोले- मुझे छूने की कोशिश… #Bollywood #National #VijayVarma #VijayVarmaMoviesAndTvShows #VijayVarmaWife #VijayVarmaNewMovie #VijayVarmaMovies #VijayVarmaWebSeries #VijayVarmaLatestMovie #VijayVarmaNewSeries #VijayVarmaLife #SubahSamachar