थूककर रोटी बनाने का वायरल वीडियो निकला FAKE: अफवाह फैलाने वालों को पुलिस की चेतावनी, माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ चुंगी स्थित एक रेस्टोरेंट में रोटी बनाते समय उसपर थूकने के दावे वाला वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में रोटी पर थूकने जैसी कोई गतिविधि सामने नहीं आई, जिसके बाद पुलिस ने वायरल दावे को भ्रामक बताया। वीडियो वायरल के बाद कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के निर्देश पर बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाईं पुलिस टीम के साथ संबंधित रेस्टोरेंट पहुंचे और मामले की जांच की। कोतवाली प्रभारी ने बताया रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान कर्मचारी कपड़े की सहायता से तंदूर में रोटी लगाते हुए दिखाई दिया, लेकिन उसपर थूकने जैसी कोई गतिविधि कैमरे की फुटेज में दर्ज नहीं मिली। वायरल वीडियो में किए गए दावे को तथ्यहीन पाया गया। Vikasnagar:पत्नी पर भ्रूण लिंग परीक्षण का दबाव बनाया, करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश, गर्भस्थ शिशु की मौत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 19:14 IST
थूककर रोटी बनाने का वायरल वीडियो निकला FAKE: अफवाह फैलाने वालों को पुलिस की चेतावनी, माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #VikasnagarNews #RotiSpitting #VikasnagarPolice #ViralVideo #SubahSamachar
