Vikat Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी आज, यहां जानें पूजा विधि, मुहूर्त, पूजन सामग्री और आरती
Vikat Sankashti Chaturthi 2026:आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि है।यह तिथि आज यानी 5 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजकर 59 मिनट पर प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 6 अप्रैल, सोमवार को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर होगा। उदयातिथि और चंद्रोदय के मुताबिक आज यानी 5 अप्रैल को विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।भगवान गणेश के अष्टविनायक रूपों में विकट स्वरूप भी माना जाता है। वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस रूप की आराधना के लिए समर्पित होती है। इस दिन गणेश जी के विकट स्वरूप की पूजा करने से मनुष्य के सभी प्रकार के दुख समाप्त हो जाते हैं। गणपति की कृपा से व्यक्ति को ज्ञात और अज्ञात भय रोग शोक तथा दुर्घटनाओं से छुटकारा मिल सकता है। वैशाख मास में पड़ने वाली विकट संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व माना गया है। आइए जानते हैं पूजा विधि, मुहूर्त, पूजन सामग्री और आरती के बारे में। Vivah Muhurat 2026:खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाइयां, जानें अप्रैल से दिसंबर तक के विवाह मुहूर्त Akshay Tritiya 2026:19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया, जानिए डेट और क्या खरीदना होगा शुभ
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 01:28 IST
Vikat Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी आज, यहां जानें पूजा विधि, मुहूर्त, पूजन सामग्री और आरती #Religion #National #VikatSankashtiChaturthi2026 #VikatSankashtiChaturthi2026Date #KabHaiVikatSankashtiChaturthi2026 #SankashtiChaturthi2026 #SubahSamachar
