UP: भाजपा नेता ने ऑफिस में इसलिए छोड़ा फोन, हत्या के लिए लिया ये सामान, राखी-विक्रांत हत्याकांड में नया खुलासा

बागपत शहर के चौहान इन्क्लेव निवासी भाजपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर सुधारस चौहान ने राखी कश्यप की हत्या करने और पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए योजना बनाई। वह 25 अप्रैल को उसकी हत्या के लिए अपने कार्यालय से दाव लेकर और मोबाइल वहीं छोड़कर चला गया था। इसके बाद देर रात कार्यालय पर वापस लौटा। डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत की हत्या के बाद उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में शामिल भाजपा नेता ने हर हथकंडे अपनाए। शराब पार्टी के दौरान विक्रांत की हत्या होने और शव नहर में फेंकने के बाद वह काफी चौकन्ना हो गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 09:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: भाजपा नेता ने ऑफिस में इसलिए छोड़ा फोन, हत्या के लिए लिया ये सामान, राखी-विक्रांत हत्याकांड में नया खुलासा #CityStates #Meerut #Baghpat #Saharanpur #UttarPradesh #SaharanpurDoubleMurder #SubahSamachar