Mandi News: विलेजर इलेवन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

सुंदरनगर (मंडी)। क्रिकेट एसोसिएशन मंडी की ओर से एमएलएसएम कॉलेज में आयोजित राजा हरि सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आईआईटी कमांद और विलेजर इलेवन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। आईआईटी कमांद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। टीम की ओर से जय ने 30 रन, आलोक ने 23 रन, सुवीर ने 19 रन और विशेष ने 11 रनों का योगदान दिया। विलेजर इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए तनु और रवि कांत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शिवांशु और निखिल ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा दो खिलाड़ी रन आउट हुए। जवाब में विलेजर इलेवन की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से धर्मपाल ने 33 रन, शिवांशु ने 31 रन, बालकराम उर्फ बिक्कू ने 10 रन, निखिल ने नाबाद 13 रन और मनु ने नाबाद 15 रन बनाए। आईआईटी कमांद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक और सुवीर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आदित्य ने एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ विलेजर इलेवन ने पहला क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 15:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: विलेजर इलेवन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई #VillagerElevenMadeItToTheSemi-finals #SubahSamachar