Kotdwar News: चंदोली साबली में गुलदार के हमले में ग्रामीण घायल

कोटद्वार। बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम चंदोली साबली में गुलदार ने एक ग्रामीण पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। गुलदार के हमले की घटना से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। चंदोली के ग्राम प्रधान संदीप गुसाईं ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच गांव चंदोली साबली निवासी प्रेम सिंह (50) नयार नदी के पास नदी क्षेत्र में गया था। वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने प्रेम सिंह पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। प्रेम सिंह के चिल्लाने पर नदी के आसपास काम कर रहे लोग उसकी ओर दौड़े। लोगों को आता देख गुलदार प्रेम सिंह को छोड़कर भाग गया। ग्रामीण घायल को लेकर करीब चार किलोमीटर दूर परिंडा बाजार लेकर पहुंचे। यहां से ग्राम प्रधान स्वयं घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल गए। जहां घायल को उपचार दिया गया। घटना से क्षेत्रीय ग्रामीण दहशत में हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: चंदोली साबली में गुलदार के हमले में ग्रामीण घायल #VillagerInjuredInLeopardAttackInChandoliSabli #SubahSamachar