UP: ग्रामीणों का आरोप- तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; चिरईगांव में टीका लगाने वाले टीम से नोकझोंक

चिरईगांव के मातृ-शिशु कल्याण उपकेंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर कादीपुर खुर्द में सोमवार को बच्चों को टीका लगाने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने टीका लगवाने से इन्कार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि 20 जून को तीन बच्चों को टीका लगा था। बाद में तीनों की तबीयत बिगड़ गई। इन सबको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। दो की हालत नाजुक है। ग्रामीणों का आरोप था कि कादीपुर खुर्द स्थित उपकेंद्र पर 20 जून को एएनएम रेखा पांडेय ने शाहपुर निवासी मधु देवी की 18 मई को जन्मी बेटी, कुसुम देवी की 15 मई को जन्मी बेटी और सीमा देवी के 3 जून को जन्मे बेटे सहित अन्य बच्चों को टीका लगाया। कुछ देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 00:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: ग्रामीणों का आरोप- तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; चिरईगांव में टीका लगाने वाले टीम से नोकझोंक #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar