UP: रात के सन्नाटे में सास-बहू की बहादुरी, चोरी करने घर में घुसे हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों संग पीटकर मार डाला

लखीमपुर खीरी के खमरिया में शुक्रवार रात राजापुर गांव के लोग गहरी नींद में थे। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। इसी बीच घर के भीतर हुई हल्की खटपट ने पूरे गांव को जगा दिया। घर में चोरी करने घुसे चोरों का सामना सास-बहू से हो गया। उन्होंने डरने के बजाय बहादुरी दिखाते हुए चोरों का मुकाबला किया और शोर मचाकर पूरे गांव को अलर्ट कर दिया। परिजनों के मुताबिक, घर में घुसे चोरों की आहट सुशील की पत्नी सुशीला पत्नी और उसकी पुत्रवधू सुंदरा को हुई। दोनों महिलाएं चुपचाप उठीं और चोरों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ गईं। महिलाओं ने बिना किसी शस्त्र के चोरों से भिड़ते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बाकी लोग भी आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक गांव और आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 09:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रात के सन्नाटे में सास-बहू की बहादुरी, चोरी करने घर में घुसे हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों संग पीटकर मार डाला #CityStates #Bareilly #LakhimpurKheri #UttarPradesh #LakhimpurKheriMurder #SubahSamachar