Tehri News: रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने से ग्रामीणों की बढ़ने लगी परेशानी
वन विभाग से ग्रामीणों ने जंगल से सूखी लकड़ी निशुल्क देने की उठाई मांग कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगलों से सूखे पेड़ और सुखी लकड़ी निशुल्क देने की मांग की उठाई है।ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि थौलधार ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत कई दिनों से रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि नगुण पट्टी के कोटी मेहरूकी, मजखेत, थिरणी, क्यारी, चापड़ा अंधियारी, बगालचक में वन विभाग के जंगलों में काफी संख्या में चीड़ के सूखे पेड़ इधर-उधर गिरे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी दिनों में शादी विवाह के साथ अन्य मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने है। ऐसे में रसोई गैस न मिलने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। गैस एजेंसी की ओर से अगला सिलिंडर 26 दिन बाद देने का समय दिया गया है। शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्य किस तरह से संपन्न कराएंगे जाएंगे। बताया पूर्व में क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से हक-हकूक के तहत घरों की मरम्मत के लिए वन विभाग से हक हकूक के तहत सूखे पेड़ों की मांग की गई थी लेकिन वह भी नहीं मिल पाई। वन विभाग की ओर से 15 फरवरी से फायर सीजन का हवाला देेकर हक-हकूक लकड़ी (रमाना) देने के लिए माना कर दिया। वन दरोगा प्रवीण असवाल ने कहा कि जंगल में गिरे तथा खड़े सूखे पेड़ ग्रामीणों को देने को लेकर को आदेश उन्हें नहीं मिला है। विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही ग्रामीणों को लकड़ी और पेड़ों का आवंटन का काम किया जाएगा।रसोई गैस का पर्याप्त कोटा परेशान न हों उपभोक्ता : डीएमपूर्ति विभाग को वितरण व्यवस्था में सुधार करने के निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसीनई टिहरी। रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति के बाद भी लोगों की भीड़ जुटने पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी को सिलिंडरों की वितरण व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की सप्लाई को लेकर शासनस और गैस एजेंसियों से संपर्क रखें। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी की प्राप्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। गैस का पर्याप्त कोटा है, किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की जरूरत नहीं है।गैस वितरण व्यवस्था को सामान्य बनाने के निर्देश पर डीएसओ मनोज डोभाल ने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की प्राप्ति और वितरण की स्थिति सामान्य है। विगत दिवस गैस एजेंसियों को कुल 2497 घरेलू सिलिंडर प्राप्त हुए। एजेंसियों द्वारा 2724 घरेलू सिलिंडर का वितरण किया गया। उसके बाद एजेंसियों के पास 4023 सिलेंडर स्टॉक में है। एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण की प्रभावी निगरानी के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और होटलों सहित कुल 414 निरीक्षण किए जा चुके हैं जिनमें 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम में अब तक 85 शिकायतें दर्ज की गई हैं जिन पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। डीएसओ ने कहा कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुकिंग करें। सिलिंडर पूर्व की भांति होम डिलीवरी या डिलीवरी प्वाइंट से प्राप्त करें। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:28 IST
Tehri News: रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिलने से ग्रामीणों की बढ़ने लगी परेशानी #Villagers'DifficultiesHaveBegunToMountDueToTheUnavailabilityOfCookingGasCylinders. #SubahSamachar
