Hamirpur (Himachal) News: लडवीं के ग्रामीणों ने की एंबुलेंस योग्य सड़क की मांग

हमीरपुर। ग्राम पंचायत पट्टा के गांव लडवीं के ग्रामीणों ने एंबुलेंस सड़क की मांग को लेकर उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक एंबुलेंस योग्य सड़क नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बीमार, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को होती है। एंबुलेंस योग्य सड़क के निर्माण के लिए पहले भी कई बार प्रशासन के समक्ष मांग उठाई जा चुकी है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने और मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की, ताकि गांव के लोगों को बेहतर आवागमन और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 17:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: लडवीं के ग्रामीणों ने की एंबुलेंस योग्य सड़क की मांग #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar