Noida News: बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
- सात से आठ घंटे गुल रहती है बिजलीयमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के रबूपुरा समेत कई गांवों में सात से आठ घंटे की अनियमित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। समय पर बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत हो रही है। बार-बार बिजली गुल होने का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति का कोई निर्धारित समय नहीं है। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति नियमित करने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 19:43 IST
Noida News: बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान #VillagersTroubledByPowerCuts #SubahSamachar
