Meerut News: मंढियाई में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। विकास खंड सरधना के मंढियाई गांव में स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है। गांव की गलियों में जलभराव और गंदगी के ढेर से हालात चिंताजनक हैं। कई घरों और घेरों के बाहर पानी भरा होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है।ग्रामीण अफजल खान, मुजम्मिल, बोना, शाहिद, बाबर, दिलशाद का कहना है कि गांव की गलियों में गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और केवल खानापूर्ति की जा रही है। नालियों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई, जिससे पानी सड़कों पर जमकर भरा है और गंदगी के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी ने कहा कि गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जलभराव की निकासी कराई जाएगी और नालियों की सफाई कर गांववासियों को राहत दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मंढियाई में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान #VillagersUpsetDueToWaterloggingAndDirtInMandhiyai #SubahSamachar