Panipat News: ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

मतलौडा। जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने जीतगढ़ व दरियापुर गांव में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस टीम ने इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बारे विस्तार से बताया।अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या नशा बेचने व करने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशे से संबंधित कोई भी सूचना MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर साझा की जा सकती है। और सूचना देने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा करे। यह हेल्पलाइन नंबर सातों दिन 24 घंटे सक्रिय है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया #VillagersWereMadeAwareAboutDrugAbuse #SubahSamachar