Rudraprayag News: गांव में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों को किया जागरूक
रुद्रप्रयाग। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत विभिन्न गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में ग्राम मनसूना में, चौकी दुर्गाधार पुलिस ने ग्राम कोलू भन्नू में और अगस्त्यमुनि क्षेत्र के डंगवालगांव में प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। चौपाल में पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, बाहरी मजदूरों और किरायेदारों के अनिवार्य सत्यापन, नशा मुक्त देवभूमि अभियान और यातायात नियमों के पालन के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं गांव के प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इधर मनसूना में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने ऊखीमठ-मनसूना मार्ग के डामरीकरण और बाजार में पार्किंग की समस्या उठाई। इसे पुलिस ने संबंधित विभागों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:19 IST
Rudraprayag News: गांव में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों को किया जागरूक #VillagersWereMadeAwareByOrganizingNightChaupalInTheVillage. #SubahSamachar
