विमल नेगी मौत मामला: तत्कालीन एमडी, निदेशक की भूमिका संदिग्ध, सीबीआई चार्जशीट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल

एचपीपीसीएल के महाप्रबंधक (नवीकरणीय ऊर्जा) विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की चार्जशीट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार यह मामला केवल एक अधिकारी की मौत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संस्थागत दबाव, उत्पीड़न, विवादित परियोजना निर्णयों और कथित आपराधिक साजिश की परतें जुड़ी हुई हैं। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना से जुड़े कई फैसलों को लेकर निगम में गंभीर मतभेद थे। आरोप है कि परियोजना से संबंधित फाइलों में दर्ज आपत्तियों और तकनीकी टिप्पणियों को नजरअंदाज करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों पर दबाव बनाया गया। जांच एजेंसी ने चार्जशीट में तत्कालीन एमडी और निदेशक की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उनके खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 22:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विमल नेगी मौत मामला: तत्कालीन एमडी, निदेशक की भूमिका संदिग्ध, सीबीआई चार्जशीट ने खड़े किए कई गंभीर सवाल #CityStates #Shimla #VimalNegiDeathCase #SubahSamachar