रामायण फिल्म पर विंदु दारा सिंह ने दिया रिएक्शन, आदिपुरुष जैसी गलतियों से बचने की दी सलाह; कही बड़ी बात

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण फिलहाल काफी सुर्खियों में है। हनुमान जयंती के दिन इसका टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों से काफी तारीफें मिली। इसके बाद से ही लोग फिल्म की तुलना प्रभास की आदिपुरुष से कर रहे हैं। इसके बीच रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर अमर हुए दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह ने भी फिल्म के टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म को लेकर कही ये बात डीएनए के साथ बातचीत में विंदु ने फिल्म पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि टीजर देखने में काफी शानदार और खूबसूरत लग रहा है, लेकिन इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी है। उन्होंने कहा, रामानंद सागर जी की रामायण लोगों के दिल और दिमाग में गहराई से बसी हुई है। वो एक इतिहास है। अगर नई फिल्म उस लेवल तक पहुंचती है, तो यह बहुत बड़ी हिट साबित होगी। लेकिन अगर कहानी या किरदारों में ज्यादा बदलाव किया गया, जैसे उन्हें ज्यादा खतरनाक या असुर जैसा दिखाया गया, तो लोग इसे अपना नहीं पाएंगे। View this post on Instagram A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 19:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रामायण फिल्म पर विंदु दारा सिंह ने दिया रिएक्शन, आदिपुरुष जैसी गलतियों से बचने की दी सलाह; कही बड़ी बात #Bollywood #National #VinduDaraSingh #VinduDaraSinghRamayanComments #Ramayan #RamayanMovie #RamayanaMovieReleaseDate #RanbirKapoorRamayanaTeaser #RanbirKapoor #RanbirKapoorUpcomingMovies #SubahSamachar