Budaun News: कलक्ट्रेट परिसर में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक अधिवक्ता का सिर फटा
बदायूं में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में फिर झगड़ा हो गया। आमने-सामने आने पर कहासुनी होने लगी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। एक तरफ से डंडे चले तो दूसरी तरफ से बेल्ट। इस दौरान एक अधिवक्ता का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कक्ष के पास हुए खूनी संघर्ष से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। जिस वक्ता वकीलों में मारपीट हुई, उस दौरान डीएम अटल सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को जिला अस्पताल भेजा। जहां दोनों वकीलों और उनके साथ के लोगों का मेडिकल कराया गया। इधर, घायल अधिवक्ता फहीम ने बताया कि उसका और दूसरे पक्ष अधिवक्ता मुसर्रत बानो से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया है कि वह कलक्ट्रेट परिसर में किसी काम से गया तो वहां महिला अधिवक्ता के पति शबाउद्दीन के साथ कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उसके चैंबर में आ गए। गाली-गालौज करते हुए मारपीट की। उनके पास कोई धारदार हथियार भी था। उसके सिर में मार दिया। जिससे उसके सिर में काफी चोटें आई और काफी खून बह गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 12:44 IST
Budaun News: कलक्ट्रेट परिसर में वकीलों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक अधिवक्ता का सिर फटा #CityStates #Budaun #Clash #Lawyers #Crime #Police #SubahSamachar
