Viral Video: सड़क पर हाथ फैलाकर भीख मांगता दिखा रोबोट, लोग बोले- अब भिखारियों का काम भी खतरे में
कुछ साल पहले तक हम इंसानों के जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने की कल्पना ही कर रहे थे। लेकिन अब ये हकीकत बन चुके हैं। ह्यूमनॉइड रोबोट इतने एडवांस हो गए हैं कि ये सिर्फ इंसानों के जैसे चलते ही नहीं हैं, बल्कि इंसानों की तरह नाच भी सकते हैं। हाल ही में चीन के एक शो में नाचने वाले रोबोट्स ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया। कई देश तो अपने यहां फैक्ट्रियों में रोबोस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं चीन और यूएस जैसे देशों में तो रोबोट्स को सेना भी भर्ती करने की बातें चल रही हैं। हालांकि, यहां हम एक ऐसे रोबोट के बारे में बात करने वाले हैं, वह न ही डांस करता है और न ही करतब दिखाता है। ये रोबोट हाल ही में सोशल मीडिया पर भीख मांगने के वजह से वायरल हो रहा है। इस रोबोट का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें यह हाथ फैलाए भीख मांगता दिख रहा है। भीख मांगता दिखा ह्यूमनॉइड रोबोट जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पलक्कड़, केरल का बताया जा रहा है। इस वीडियो को Woke Eminent नाम के एक X हैंडल से पोस्ट किया गया है। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं है कि यह रोबोट किस कंपनी का है। वीडियो में यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह ह्यूमनॉइड रोबोट अपने आप काम करा है या इसे रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जा रहा है। ठेले वाले के सामने फैलाए हाथ वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सड़क पर इस रोबोट का वीडियो शूट कर रहे हैं। लंबाई में तकरीबन 3-4 फुट जितना दिखने वाला ये रोबोट इंसानों के जैसे सड़क पर चल रहा है। इतने में रोबोट मुड़ता है और पास में खड़े ठेले वाले के सामने ऐसे हाथ फैलाता है जैसे भीख मांग रहा हो। रोबोट को ऐसे हाथ फैलाते देख ठेले वाला भी सोच में पड़ जाता है। आप भी देखें वायरल वीडियो India has got its first unemployed begging robot 😇After human employment, We are already testing Robot Unemployment. pic.twitter.com/wVA9bpcaDzmdash; Woke Eminent (@WokePandemic) February 10, 2026 क्या है चीन का रोबोट कुछ यूजर्स का कहना है कि ये चीन के Unitree G1 रोबोट जैसा दिख रहा है। इस रोबोट की हाइट 4.33 फीट है। Unitree G1 रोबोट की कीमत 13,500 डॉलर ( करीब 12.5 लाख रुपये) हैं। यह एआई रोबोट कई तरह के काम करने में सक्षम है और इंसानों की तरह किसी चीज को सीख सकता है। कंपनी ने इसे घर के काम करने के लिए डिजाइन किया है। इसका वजन करीब 35 किलोग्राम है और फुल चार्ज होने पर 2 घंटे तक काम करता है। वीडियो में लोग रोबोट की इस हरकत को देख कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारत में इस रोबोट को भिखारी ट्रेन करेंगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ये गंदी सड़कों को भी साफ कर सकता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अब भिखारियों की जॉब भी सेफ नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 00:22 IST
Viral Video: सड़क पर हाथ फैलाकर भीख मांगता दिखा रोबोट, लोग बोले- अब भिखारियों का काम भी खतरे में #SocialNetwork #National #HumanoidRobot #UnitreeG1 #TechNewsHindi #SubahSamachar
