Ambala News: भारत गौरव ट्रेन से करें पुरी, गंगासागर और अयोध्या धाम के दर्शन
अंबाला। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेन 23 मई को पठानकोट से पुरी, गंगासागर एवं अयोध्या धाम यात्रा के लिए चलेगी। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का सफर 11 दिन का होगा। इस दौरान देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।आईआरसीटीसी के अनुसार, यह यात्रा पूरी तरह से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है। श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के साथ-साथ कोणार्क के सूर्य मंदिर की भव्यता निहार सकेंगे। इसके अलावा, कोलकाता में मां काली के दर्शन और गंगासागर में पावन डुबकी लगाने का मौका मिलेगा। यात्रा का मुख्य आकर्षण अयोध्या धाम में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन होंगे।प्रमुख पड़ाव : पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, कोलकाता में गंगासागर, कालीघाट मंदिर, काशी में विश्वनाथ मंदिर और भव्य कॉरिडोर और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी एवं गया व जसीडीह में महाबोधि मंदिर और बैद्यनाथ धाम के दर्शन होंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 03:39 IST
Ambala News: भारत गौरव ट्रेन से करें पुरी, गंगासागर और अयोध्या धाम के दर्शन #VisitPuri #GangasagarAndAyodhyaDhamByBharatGauravTrain #SubahSamachar
