ईरानी हथियार से पस्त हुए US और खाड़ी देश: जेलेंस्की से मांगनी पड़ी मदद, पश्चिम एशिया युद्ध में कूदेगा यूक्रेन?
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिनऔर भयावह होताजा रहाहै। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने कहा कि ईरानी ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए अमेरिका और पश्चिम एशिया के कई देश यूक्रेन के अनुभव का सहारा लेना चाहते हैं। ऐसे समय मेंजेलेंस्की के इस बयान से एक बात तो साफ हो गई है कियह टकराव केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकाअसर अब वैश्विक सुरक्षा और कूटनीति तक फैलते नजर आ रहे हैं। इसके चलते कई देश अब यूक्रेन के अनुभव और तकनीक की ओर देख रहे हैं। समझिए क्या कहा जेलेंस्की ने अपने बयान में यूक्रेनी राष्ट्रपतिजेलेंस्की ने कहा किअमेरिका और पश्चिम एशिया के कई देश ईरान के शाहेद ड्रोन से बचाव के लिए यूक्रेन के अनुभव का सहारा लेना चाहते हैं। जेलेंस्की के अनुसार अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन से संपर्क किया है। उन्होंने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, जॉर्डन और कुवैत के नेताओं से भी इस मुद्दे पर बातचीत की है। दरअसल, रूस ने पिछले चार वर्षों में यूक्रेन पर हजारों शाहेद ड्रोन से हमला किया है। हाल ही में रूस ने एक रात में 800 से ज्यादा ड्रोन और नकली लक्ष्य छोड़कर बड़ा हमला किया था। अब ईरान भी अमेरिका-इस्राइल के हमलों के जवाब में पश्चिम एशियाके कई इलाकों में इसी तरह के ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। ये भी पढ़ें:-US-Iran War: अमेरिकी संसद में ट्रंप की ईरान युद्ध नीति पर टकराव, युद्ध रोकने का प्रस्ताव मामूली अंतर से खारिज जेलेंस्की बोले- मदद के लिए तैयार, लेकिन अपनी सुरक्षा प्राथमिकता जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तभी मदद देगा जब इससे उसकी अपनी सुरक्षा कमजोर न हो और इससे रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशों को भी मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि यूक्रेन उन्हीं देशों की रक्षा में मदद करता है जो हमारी सुरक्षा और हमारे लोगों की रक्षा में सहयोग करते हैं। इसके साथ ही बाद में जेलेंस्की ने इस बात पर भी जोर दिया किअमेरिका ने भी पश्चिम एशिया में ड्रोन हमलों से बचाव के लिए यूक्रेन से मदद मांगी है। इसके बाद उन्होंने उपकरण और यूक्रेनी विशेषज्ञ भेजने का आदेश दिया, हालांकि उन्होंने इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 05:55 IST
ईरानी हथियार से पस्त हुए US और खाड़ी देश: जेलेंस्की से मांगनी पड़ी मदद, पश्चिम एशिया युद्ध में कूदेगा यूक्रेन? #World #International #WestAsiaTension #DonaldTrump #VolodymyrZelensky #IranianDrone #IranianAttack #GulfCountries #Zelensky'sStatement #AidFromUkraine #SubahSamachar
