सीधे पैर में मारी गोली: दिल्ली के नरेला में देर रात वांछित बदमाश इरशाद से मुठभेड़, पकड़ा गया लुटेरा

नरेला औद्योगिक क्षेत्र के सन्नोठ गांव में बुधवार देर रात पुलिस ने वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश इरशाद अली के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश लूटपाट और झपटमारी के कई मामलों में वांछित था। जिला पुलिस उपायुक्त शोभित दी सक्सेना ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को बदमाश के सन्नोठ गांव आने की जानकारी मिली थी। गांव के पास देखने के बाद बदमाश को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार बदमाश पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला कर भागने लगा। जवाबी गोलीबारी में एक गोली बदमाश के पैर में गोली लगी और उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और अब उससे पूछताछ कर आपराधिक मामले की जानकारी ले रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 09:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीधे पैर में मारी गोली: दिल्ली के नरेला में देर रात वांछित बदमाश इरशाद से मुठभेड़, पकड़ा गया लुटेरा #CityStates #DelhiNcr #DelhiCrime #DelhiEncounter #DelhiNews #SubahSamachar