Bareilly News: पांच साल से अटका कूड़ा निस्तारण प्लांट, अब एक माह में चालू करने का दावा
बरेली। सथरापुर में 27 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कूड़ा निस्तारण प्लांट बनने के पांच साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। अब नगर निगम की ओर से इसे एक माह में शुरू करने का दावा किया जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बृहस्पतिवार को प्लांट का निरीक्षण कर संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि, संचालन शुरू करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) का इंतजार है। जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सथरापुर गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर 500 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट का निर्माण वर्ष 2021 में पूरा हो गया था। एजेंसी का चयन नहीं होने से परियोजना अटकी रही। जनवरी 2026 में दिल्ली की कंपनी पाथेया को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। कंपनी ने अपने खर्च से मशीनें भी लगा दी हैं। इस बाबत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि काम पूरा हो गया है एक माह में प्लांट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। .बाकरगंज प्लांट पर बढ़ रहा दबाव सथरापुर प्लांट चालू नहीं होने से बाकरगंज स्थित पुराने संयंत्र पर दबाव बढ़ रहा है। यहां रोजाना करीब 450 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंच रहा है, जबकि लगभग तीन लाख टन कचरा जमा है। सथरापुर प्लांट शुरू होने से कूड़े के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 06:08 IST
Bareilly News: पांच साल से अटका कूड़ा निस्तारण प्लांट, अब एक माह में चालू करने का दावा #WasteDisposalPlant #StalledForFiveYears #NowPromisedToBeOperationalWithinAMonth #SubahSamachar
